Thursday, 2 June 2016

विनोद मिश्रा ’मधुर’ के म्यूजिक वीडियो ’जरा द तनी ढेबरी’ की धूम


भोजपुरी गीत संगीत के क्ष्रेत्र में भक्ति गीत व भजन के जरिये संगीतप्रेमियों को बरबस ही मंत्रमुग्ध कर देने की कला में निपुण गायक विनोद मिश्रा ’मधुर’ का नया म्यूजिक अल्बम ’जरा द तनी ढेबरी’ रिलीज किया गया है। आर एल वी ई कम्पनी द्वारा निर्मित किये गए इस म्यूजिक वीडियो अल्बम में कुल ८ गीत हैं, जिसके सभी गीत सुमधुर एवं कर्णप्रिय हैं। जिसे प्रस्तुत किया है चुन्नुलाल आर वी ने। इस म्यूजिक वीडियो के सभी गीत उत्तर प्रदेश और बिहार के हर हर गली-मुहल्ले में सहज ही सुनने को मिल रहा है। म्यूजिक वीडियो के टाईटल गीत ’जरा द तनी ढेबरी’ के साथ साथ ’आवा हे रानी बाम लगाके’ तथा ’दरद इहइ उठता’ आदि गीत खूब देखा व सुना जा रहा है। इस वीडियो का फिल्मांकन भी बड़ी ही खूबसूरती के साथ मनोरम स्थलों पर किया गया है। गीतों के अनुसार ही  नायक - नायिका का चयन किया गया है। यह जोड़ी सभी को बहुत पसंद आ रही है। विनोद मिश्रा मधुर के इसके पहले दो अलबम आ चुके हैं। एक देवी गीत का अल्बम ’फेरा भक्तन पर नजरिया’ काफी लोकप्रिय हुआ तथा दूसरा कांवरिया गीतों का अल्बम ’रेडीमेड भांग का गोला’ भी भोलेबाबा के भक्तों सहित सभी ने खूब देखा व सुना जाता है। शीघ्र ही और भी कई म्यूजिक वीडियो अलबम विनोद मिश्रा मधुर के आने वाले हैं। इनकी गायिकी और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भोजपुरी फिल्मों के कई निर्माता एवं निर्देशक अपनी फिल्मों में बतौर हीरो अभिनय के लिए लगातार इनके संपर्क में हैं। यह कह सकते हैं कि वह दिन दूर नहीं जब सिनेमा के रुपहले परदे पर इनके अभिनय का जौहर हर किसी को दीवाना बना देगा। 

No comments:

Post a Comment